"Learning and wisdom are superfluities, the surface glitter merely, but it is the heart that is the seat of all power"
–Swami Vivekananda.

As the life of a student is full of challenges, they need to face them at every turn and develop the appropriate skills to self-sustain. We aim to give the best education a new dimension by blending our strong Indian Traditions and Values with advanced tools of modern technology to prepare our student to excel in the journey with greater success.
The technique we practice does impart Education that fosters excellence, physical fitness, psychological and spiritual Health, a consciousness of social obligations and concern for environment, in each student. We take pride in nurturing a rich Indian heritage and culture in them which helps them to grow up to be open minded individuals who respect the culture of people from other parts of the world.
It is not only our experienced and committed staff but also the parents who are instrumental in teaching manners, respect, persistence, patience, kindness, generosity and mentor ship to these school-aged children. While in years to come, it will become a way of life for us, I commit myself to safeguard all such activities for highly motivated youngsters in our school who will become constant source of pride for us. What a privilege and what a responsibility. Thank you for being so engaged and so committed to your childs school experience!


 
Name
Principal
 
 
 

News & Events

  • 11th Admission processes

    राजकीय मॉडल विद्यालय में कक्षा 11वी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    आसींद। स्थानीय उपखंड मैं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संबंधित एक मात्र संस्थान स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय आसींद,भीलवाड़ा  में  सत्र 2025–26 में कक्षा 11 के लिए रिक्त सीटों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य डॉ.तुलसी राम कुमावत ने बताया की जिला स्तर पर गठित प्रवेश समिति द्वारा प्रवेश प्रक्रिया करवाई जाएगी। जिसमें उपलब्ध रिक्त सीटों पर पात्र आवेदकों से प्रवेश हेतु 23 जून तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जायेंगे। मॉडल स्कूल में केवल विज्ञान संकाय के अंतर्गत ही गणित व जीव विज्ञान  संकाय के इच्छुक विद्यार्थी इस हेतु आवेदन कर सकते हैं । 
    कक्षा 11 में प्रवेश हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों हेतु न्यूनतम 55 प्रतिशत एवं अन्य बोर्ड से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों हेतु 60 प्रतिशत तक अंकों की अनिवार्यता है। प्रवेश के लिए संबंधित विषय गणित/विज्ञान में 60 अंक होना अनिवार्य है।
    दिनांक 26 जून को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी तथा 30 जून को चयनित आवेदकों से समस्त वांछित दस्तावेज प्राप्त कर प्रवेश दिया जाएगा। 
    प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी विद्यालय समय में विद्यालय से निशुल्क प्रवेश फार्म प्राप्त कर जमा करा सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म की प्रति विद्यालय की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा करा सकते है।
    1 जुलाई से कक्षा 11 में नियमित अध्ययन प्रारंभ हो जाएगा। समस्त विद्यार्थियों को विद्यालय से निशुल्क पाठ्य पुस्तक के उपलब्ध कराई जाएगी।
      प्रवेश प्रभारी रामस्वरूप जोशी ने बताया कि मॉडल विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश नीति में संशोधन के अनुसार सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को  प्राथमिकता से प्रवेश देने एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश देने के बाद कक्षाओं में सीट रिक्त रहने पर भी शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।


  • Admission Process Start in Class 1 to 9th Classes

    स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आसींद में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
     आसींद उपखंड के एकमात्र सीबीएसई से मान्यता प्राप्त राजकीय विद्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आसींद में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रधानाचार्य डॉ तुलसीराम कुमावत ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के परिपत्र के अनुसार कक्षा 1 से 9 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 8 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे। कक्षा 1 और 6 में 40-40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा जिसमें 18 छात्र तथा 22 छात्राओं के लिए सीटें निर्धारित हैं । अन्य कक्षाओं में सीट रिक्त होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 1 से 8 के लिए विद्यार्थियों का चयन 20 मार्च को लॉटरी के द्वारा किया जाएगा। कक्षा 9 में प्रवेश हेतु 19 मार्च 2025 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा में कक्षा 8 तक के स्तर के 100 बहु विकल्प प्रश्न होंगे जिसमें गणित के 30 प्रश्न, विज्ञान के 30 प्रश्न, अंग्रेजी के 20 प्रश्न, हिंदी के 10 प्रश्न और सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न होंगे। प्रवेश हेतु पंजीयन आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, गत कक्षा उत्तीर्ण की अंक तालिका, वर्तमान कक्षा  का अध्यनरत प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड ,विशेष योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र इत्यादि संलग्न करने होंगे ।
     विद्यार्थी के समस्त दस्तावेज में रिकॉर्ड एक सम्मान होना चाहिए। पंजीयन हेतु आवेदन पत्र विद्यालय समय में उपस्थित होकर निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी रामस्वरूप जोशी व्याख्याता से फोन नंबर 94140 15624 और 9982776876 पर भी संपर्क किया जा सकता है।